Aligarh News: बिजली निगम की नीतियों के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, उत्तर प्रदेश के बैनरतले बुधवार को व्यापारियों ने बिजली निगम की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने बिजली निगम का पुतला दहन कर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भेजकर बढ़ी हुई बिजली दरों समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की।प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने किया। उन्होंने कहा कि बिजली निगम की नई नीतियों से व्यापारियों, उद्योगों और आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। बिजली की बढ़ती लागत के कारण व्यापार और उद्योग प्रभावित हो रहे हैं।व्यापारियों ने मांग की कि दो किलोवाट तक के कनेक्शन पर मीटर की बढ़ी कीमत वापस ली जाए, बिना सूचना बढ़ाए गए विद्युत लोड को पूर्ववत किया जाए, बिजली बिलों पर लगाए जा रहे 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) को समाप्त किया जाए। इसके अलावा अघोषित बिजली कटौती रोककर निर्बाध आपूर्ति की मांग भी की गई।महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि व्यापार और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। बिजली निगम की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो इसका असर औद्योगिक विकास पर पड़ेगा।प्रदर्शन में प्रदेश मंत्री अरुण गोयल, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता वार्ष्णेय, उद्योग मंच जिलाध्यक्ष राकेश वार्ष्णेय, युवा महानगर अध्यक्ष हेमंत गर्ग सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

#AligarhNews #Protest #Bijali #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 02:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: बिजली निगम की नीतियों के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन #AligarhNews #Protest #Bijali #VaranasiLiveNews