Uttarkashi News: बिजली कटौती से व्यापारियों में आक्रोश

जल्द समस्या हल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनीपुरोला। नगर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर नगर उद्योग व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध जताया है। व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को उपजिलाधिकारी पुरोला के माध्यम से ज्ञापन भेजकर तत्काल विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी संवैधानिक और कानूनी दायरे में रहकर व्यापक जनांदोलन शुरू करेंगे।व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि पिछले कई दिनों से नगर में दिन-रात बार-बार बिजली बाधित हो रही है। इसका सीधा असर बाजार की गतिविधियों पर पड़ रहा है और व्यापारियों को प्रतिदिन आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इससे व्यापार के साथ-साथ रोजगार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर कई बार यूपीसीएल अधिकारियों को फोन और अन्य माध्यमों से समस्या से अवगत कराया गया लेकिन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया और स्थायी समाधान नहीं किया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में अमित चौहान, सोनू कपूर, दर्पण चौहान, दौलत राम बडोनी, सतीश चौधरी, बृजमोहन गैरोला, भोपाल गुसाईं, उमेंद्र रावत और सुनील आनंद मौजूद रहे।

#TradersOutragedOverPowerCuts #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 16:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarkashi News: बिजली कटौती से व्यापारियों में आक्रोश #TradersOutragedOverPowerCuts #VaranasiLiveNews