हरियाणा में महा हड़ताल: बैंक से लेकर बिजली-पानी तक की हो सकती है परेशानी, 100 से ज्यादा संगठन आज हड़ताल पर

देशभर की ट्रेड यूनियनों व किसान संगठनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 12 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। हरियाणा में भी इसका असर रहेगा। यहां 10 श्रमिक और मजदूर संगठनों के अलावा 100 कर्मचारी-किसान संगठन हड़ताल में शामिल रहेंगे। इससे पटवारखाना से जुड़ी सेवाएं, मिड डे मिल, बैंक, बिजली मरम्मत, साफ-सफाई व पानी की सप्लाई बाधित होने के अलावा अन्य सरकारी कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। हड़ताल को देखते हुए राज्य सरकार ने विभागों को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, विभागों ने वैकल्पिक इंतजाम करने के साथ-साथ कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि वे हड़ताल में शामिल न हों। परिवहन विभाग के महानिदेशक प्रदीप कुमार ने सभी बस अड्डों के महाप्रबंधकों को आदेश दिए हैं कि वे खुद निगरानी रखें। पुलिस बल भी बस अड्डों पर तैनात रहेगा ताकि बसों के संचालन के दौरान कोई खलल न डाल सके। इसके अलावा सभी जिला उपायुक्तों से भी सहयोग मांगा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार शाम ही अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है ताकि पेयजल आपूर्ति की सेवाएं बाधित न हो। पटवारियों के हड़ताल पर जाने से होने वाले असर को कम करने के लिए उनके सभी कार्यों की जिम्मेदारी तहसीलदार व नायब तहसीलदार को सौंपी गई है। महानिदेशक, मौलिक शिक्षा हरियाणा ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और सभी स्कूल मुखिया व इंचार्ज को मिड-डे-मिल की उपलब्धता को सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं।

#CityStates #Haryana #Chandigarh #Chandigarh-haryana #TradeUnionsProtest #ProtestInHaryana #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 22:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हरियाणा में महा हड़ताल: बैंक से लेकर बिजली-पानी तक की हो सकती है परेशानी, 100 से ज्यादा संगठन आज हड़ताल पर #CityStates #Haryana #Chandigarh #Chandigarh-haryana #TradeUnionsProtest #ProtestInHaryana #VaranasiLiveNews