Aligarh News: गड्ढे में पहिया फंसने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

बिजौली। थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव दुधमां में बृहस्पतिवार को गड्ढे में पहिया फंसने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि लोग बाल-बाल बच गए। ग्रामीण भरत सिंह, गोपाल सिंह और यतेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह गांव के भरत सिंह करीब 10:30 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली से गेहूं और बाजरा लेकर जा रहे थे, साथ में गांव का ही एक व्यक्ति और बैठा था कि गड्ढे में पहिया फंसने से ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में दोनों लोग बाल बाल बच गए। उन्होंने बताया कि गांव की सड़क लंबे समय से जर्जर है। गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान से सड़क की मरम्मत और निर्माण की मांग की है। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान कार्यकाल समाप्त होने और सरकार से बजट नहीं मिलने की बात कहकर टाल देते हैं। कुछ लोगों ने अपने घरों के सामने मिट्टी डालकर पानी की निकासी रोकी है। इससे सड़क पर पानी जमा हो रहा है और गड्ढे गहरे हो रहे हैं।बजट के अभाव में निर्माण बाधितग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विकास विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई है। उन्होंने सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द मरम्मत और निर्माण कार्य कराने की मांग की। ग्राम प्रधान शकील अंसारी ने बताया कि उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है। ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारी से बजट मांगा गया, लेकिन वहां से भी बजट उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी गई।

#AligarhNewsroadAccident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 03:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: गड्ढे में पहिया फंसने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली #AligarhNewsroadAccident #VaranasiLiveNews