Kullu News: रात को चार घंटे तक भूखे-प्यासे जाम फंसे रहे पर्यटक

राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर लगी रहीं वाहनों की लंबी कतारें शनिवार रात आठ से मध्य रात्रि 12 बजे तक झेलनी पड़ी दिक्कतबंजार के छेत से लेकर जिभी तक लगा रहा लंबा जामनवल किशोर चौहान बंजार (कुल्लू)। राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर छेत से लेकर जिभी तक शनिवार रात को करीब चार घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। इसमें पर्यटकों के साथ-साथ अन्य मुसाफिर भी बड़ी संख्या में फंसे रहे। लोगों का कहना है कि रात करीब आठ बजे से जाम की स्थिति पैदा हुई जो मध्य रात्रि 12 बजे तक जारी रही। इस बीच पर्यटक भूखे-प्यासे वाहनों में ही फंसे रहे। कई पर्यटक और क्षेत्र के लोग अपने गंतव्य की ओर पैदल ही निकले और जिभी तक चार से लेकर छह किलोमीटर तक लंबा सफर पैदल तय किया। क्षेत्रवासी गुमत राम, प्रकाश शर्मा, राहुल कुमार आदि का कहना है कि वे बंजार से शाम छह बजे जिभी की तरफ निकले थे लेकिन उनका वाहन जाम में फंस गया जिस कारण उन्हें काफी समस्या का सामना करना पड़ा। कई लोग तो वाहनों से निकलकर पैदल ही आगे बढ़े। उपमंडल मुख्यालय बंजार के छेत से लेकर जिभी तक के छह किलोमीटर लंबे सफर को तय करने में चार घंटे से भी अधिक का समय लग गया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इन दिनों बंजार की जिभी घाटी में पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ गई है जिस कारण जाम की समस्या आ रही है। जबकि क्षेत्र की सड़क पर पुलिस जवान भी कम संख्या में तैनात हैं। इससे जवानों को भी यातायात सुचारु रखने में दिक्कत हो रही है। क्षेत्र की जनता के साथ इस मार्ग पर सफर करने वाले मुसाफिरों और पर्यटकों को भी इसका खमियाजा भुगतना पड़ रहा है। जिभी और सोझा की ओर बढ़ रहे सैलानी राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर पर्यटक जिभी और सोझा की ओर काफी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिस कारण बंजार-जिभी के बीच जाम की समस्या पैदा हो रही है। इसके अलावा तीर्थन घाटी में भी पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे बंजार-बठाहड सड़क पर भी कई जगह जाम लग रहा है। लारजी-बंजार के बीच भी कई स्पाॅट ऐसे हैं जहां पर्यटक जाम में फंस रहे हैं और क्षेत्र के लोगों को भी काफी दिक्कत हो रही है। कारोबार तो बढ़ा, सड़क की हालत खस्ता क्षेत्र के पर्यटन कारोबारियों किशन ठाकुर और रमेश कुमार का कहना है कि हालांकि पर्यटकों की संख्या बढ़ने के कारण कारोबार तो बढ़ रहा है लेकिन सड़क की स्थिति ठीक न होने के कारण पर्यटकों को घाटी पहुंचने में दिक्कत हो रही है। सड़क की खराब स्थिति से घाटी में लंबे समय तक चलने वाले पर्यटन सीजन पर असर पड़ रहा है।

#TouristsWereStuckInTrafficJamsForFourHoursAtNight #HungryAndThirsty. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 18:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: रात को चार घंटे तक भूखे-प्यासे जाम फंसे रहे पर्यटक #TouristsWereStuckInTrafficJamsForFourHoursAtNight #HungryAndThirsty. #VaranasiLiveNews