Kangra News: पौंग में शिकारा, स्पीड और पैडल बोट का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

झील में विदेशी पक्षियों को निहारने के लिए फ्लोटिंग बर्ड वाचिंग डैक भी किया शुरूपर्यटन गतिविधियां शुरू होते पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद संवाद न्यूज एजेंसीधर्मशाला। पौंग झील में पर्यटकों को लुभाने के लिए महत्वपूर्ण पर्यटन गतिविधियों का संचालन पिछले माह से शुरू हो गया है। झील में पर्यटन विभाग की ओर से पंजीकृत कंपनी के माध्यम से शिकारा, स्पीड और पैडल बोट का संचालन शुरू कर दिया गया है। साथ ही झील में पक्षियों को निहारने में रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए फ्लोटिंग बर्ड वाचिंग डैक का भी संचालन किया जा रहा है। इन गतिविधियों के शुरू होने से इस क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की घोषणा के बाद से पर्यटन गतिविधियों सहित आधारभूत ढांचे को विकसित करने की दिशा में पर्यटन विभाग की ओर से कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में पौंग झील में भी पर्यटकों के लिए वर्ष 2024 से शिकारा और मोटर बोट चलाने की प्रक्रिया को शुरू किया गया था। इसमें एक कंपनी को इन गतिविधियों के संचालन के लिए पंजीकृत कर सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद इन्हें शुरू करवा दिया गया है। झील में शुरू किए बर्ड वॉचिंग फ्लोटिंग डैक में पर्यटकों के लिए पैक्ड खान-खान की भी व्यवस्था भी करवाई जा रही है। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि झील में शिकारा, मोटर और पैडल बोट सहित बर्ड वाचिंग फ्लोटिंग डैक का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसे झील में निर्धारित क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है। इन गतिविधियों के संचालन से क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।

#TouristsEnjoyingShikara #SpeedAndPaddleBoatsInPong #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 08, 2026, 18:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: पौंग में शिकारा, स्पीड और पैडल बोट का लुत्फ उठा रहे पर्यटक #TouristsEnjoyingShikara #SpeedAndPaddleBoatsInPong #VaranasiLiveNews