Kangra News: मैक्लोडगंज चौक पर शराब पीने पर पर्यटक को पांच हजार जुर्माना
धर्मशाला। मैक्लोडगंज चौक पर परिवार सहित शराब पीने और पुलिस से उलझने पर एक पर्यटक को पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 114 के तहत चालान किया।पुलिस के अनुसार रविवार शाम गश्त के दौरान व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब पीता मिला। पूछताछ करने पर उसने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसकी पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी गुरतेज सिंह के रूप में हुई।एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि जुर्माना वसूलने के बाद आरोपी को भविष्य में ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
#TouristFined5 #000ForDrinkingAlcoholAtMcLeodganjChowk #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 16, 2026, 01:04 IST
Kangra News: मैक्लोडगंज चौक पर शराब पीने पर पर्यटक को पांच हजार जुर्माना #TouristFined5 #000ForDrinkingAlcoholAtMcLeodganjChowk #VaranasiLiveNews
