TOP News: RCB ने दूसरी बार जीता IPL का खिताब; शुभेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार आज; कमर्शियल सिलिंडर के बढे़ दाम

देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला एक बार फिर हाजिर है। आज खेल प्रेमियों को झूमने पर मजबूर करने वाली खबर क्रिकेट के मैदान से है। दरअसल, RCB ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर नया इतिहास रच दिया है, जहां विराट कोहली के कड़क छक्के ने अनुष्का शर्मा समेत करोड़ों फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। खेल के इस उल्लास के बीच देश की पढ़ाई-लिखाई व्यवस्था पर बड़ा सियासी बवंडर खड़ा हो गया है। राहुल गांधी ने सीबीएसई पर मोबाइल फोन से कॉपियां जांचने का गंभीर आरोप लगाते हुए सीधे पीएम मोदी को घेरा है। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर भी बड़ी हलचल है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान समझौते के मसौदे में बहुत सख्त शर्तें जोड़ दी हैं, जिससे ईरान के साथ बात बनते-बनते रह गई। वहीं,अपनी ही सेना से परेशान होकर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। इधर आम आदमी की जेब पर आज से महंगाई की नई मार पड़ी है क्योंकि कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं, जिससे होटल और रेस्तरां में खाना-पीना महंगा हो सकता है, हालांकि व्यापारियों के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत-ओमान व्यापार समझौता आज से लागू हो गया है जिससे बिना टैक्स के कारोबार हो सकेगा। उधर बंगाल में आज शुभेंदु मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार होने जा रहा है जिसमें 35 नए चेहरे मंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि दिल्ली के साकेत हादसे को लेकर कोर्ट में एमसीडी की पोल खुल गई है कि कैसे डेढ़ महीने पहले ही लापरवाही पर पर्दा डाला गया था। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें पढ़ें एक जगह

#IndiaNews #National #RcbWinsIpl2026Title #ViratKohliAnushkaSharma #RahulGandhiCbse #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 02:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




TOP News: RCB ने दूसरी बार जीता IPL का खिताब; शुभेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार आज; कमर्शियल सिलिंडर के बढे़ दाम #IndiaNews #National #RcbWinsIpl2026Title #ViratKohliAnushkaSharma #RahulGandhiCbse #VaranasiLiveNews