TOP News: उत्तर भारत में लू का प्रहार तेज; लखनऊ में अमर उजाला संवाद का दूसरा दिन; ट्रंप ने टाला ईरान पर हमला

देशभर में मंगलवार को राजनीति, मौसम, अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, खेल और मनोरंजन से जुड़ी कई बड़ी खबरें चर्चा में रहीं। अमर उजाला संवाद 2026 के दूसरे दिन लखनऊ में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, दोनों उपमुख्यमंत्री और अभिनेता वरुण धवन शामिल होने वाले हैं। वहीं उत्तर भारत में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यूपी के बांदा में तापमान 47.6 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि कई राज्यों में अगले सात दिनों में पारा 45 डिग्री पार जाने का अनुमान है। दूसरी तरफ देश में जल संकट भी गहराता दिख रहा है। केंद्रीय रिपोर्ट के मुताबिक 166 बड़े जलाशयों में पानी का स्तर तेजी से घट रहा है और 13 प्रमुख बांधों में आधे से कम पानी बचा है। राजनीतिक मोर्चे पर राहुल गांधी ने नॉर्वे में पत्रकार के सवाल पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा, जबकि भारतीय दूतावास ने जवाब देते हुए प्रेस वार्ता में आने का न्योता दिया। अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद में गोलीबारी में दो संदिग्धों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इंडिगो की वडोदरा-दिल्ली उड़ान में बिजली गुल होने से 160 यात्री आधे घंटे तक परेशान रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका ने रूसी तेल खरीद पर 30 दिन की राहत दी है, जिससे भारत समेत कई देशों को फायदा मिल सकता है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर संभावित हमला फिलहाल टाल दिया। खेल जगत में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई को हराकर आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जगह बना ली। वहीं, मनोरंजन जगत में मिथुन और रजनीकांत की 'जेलर 2' सेट से तस्वीरों ने फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं। देश-दुनिया की ये तमाम बड़ी खबरें पढ़ें एक ही जगह पर

#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 19, 2026, 02:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



TOP News: उत्तर भारत में लू का प्रहार तेज; लखनऊ में अमर उजाला संवाद का दूसरा दिन; ट्रंप ने टाला ईरान पर हमला #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews