TOP News: सोमनाथ अमृतपर्व आज, PM मोदी होंगे शामिल; ट्रंप ने ठुकराया ईरान का जवाब; हंतावायरस- संकट के बीच राहत
आज सोमवार, 11 मई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे सोमनाथ की, जहां आज 'अमृतपर्व' के अवसर पर पहली बार मंदिर के शिखर का 11 पवित्र तीर्थों के जल से कुंभाभिषेक होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिव्य आयोजन के साक्षी बनेंगे। वहीं, यूपी में योगी आदित्यनाथ ने अपनी कैबिनेट का विस्तार कर हिंदुत्व और जातीय समीकरणों के जरिए भविष्य की सियासी बिसात बिछा दी है, जिसे अखिलेश यादव के 'पीडीए' की काट माना जा रहा है। उधर, अंतरराष्ट्रीय मंच पर तनाव बरकरार है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के जवाब को ठुकराते हुए युद्धविराम वार्ता से हाथ खींच लिए हैं, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य पर संकट गहरा गया है। इधर, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय की जमकर तारीफ की है, तो वहीं 'ऑपरेशन सिंदूर' की बरसी पर पाकिस्तान की हार को शहबाज शरीफ की ओर से जश्न के रूप में मनाना चर्चा का विषय बना हुआ है। जनता के लिए चिंता की बात यह है कि एफएमसीजी संकट के चलते अब साबुन, बिस्कुट और राशन के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। खेल जगत की बात करें तो आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को हराकर टेबल में टॉप स्थान हासिल कर लिया है, जबकि मनोरंजन की दुनिया में फिल्म 'दादी की शादी' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है। एक ही जगह और एक ही क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की ये तमाम अहम खबरें
#IndiaNews #National #SomnathAmrutparv #PmModiSomnathVisit #YogiAdityanath #UpCabinetExpansion2026 #UpPolitics #DonaldTrump #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 11, 2026, 05:40 IST
TOP News: सोमनाथ अमृतपर्व आज, PM मोदी होंगे शामिल; ट्रंप ने ठुकराया ईरान का जवाब; हंतावायरस- संकट के बीच राहत #IndiaNews #National #SomnathAmrutparv #PmModiSomnathVisit #YogiAdityanath #UpCabinetExpansion2026 #UpPolitics #DonaldTrump #VaranasiLiveNews
