Top News: अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, US में बिश्नोई गैंग पर कार्रवाई; अर्जेंटीना ने मिस्र को हराया

आज बुधवार, आठ जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात पश्चिम एशिया की, जहां अमेरिका ने ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हमले का आरोप लगाते हुए बुधवार तड़के सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, अमेरिका, कनाडा और यूरोप में लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ समेत भारतीय अपराधियों के तीन गिरोहों के खिलाफ संयुक्त अभियान में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इधर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूर्व महासचिव चंपत राय ने एसबीआई और ट्रस्ट सदस्य रहे अनिल मिश्रा को जिम्मेदार ठहराते हुए एसआईटी को अपना पक्ष सौंपा है। वहीं, खेल जगत में मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने मिस्र के खिलाफ दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज कर फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वहीं क्रिकेट में, इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में भारत को 125 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इधर, देशभर में सक्रिय मानसून के बीच जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से भूस्खलन हुआ, हालांकि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। अमरनाथ यात्रा भी सुचारू रूप से जारी है और अब तक 1.13 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। स्वास्थ्य जगत में विशेषज्ञों ने किशोरियों में कम उम्र में मेनोपॉज के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हासिल करने वाला दुनिया का 11वां सबसे बड़ा देश बन गया है। उधर, असम ने कैंसर मरीजों की 62 प्रतिशत सर्वाइवल दर हासिल कर देश में नई मिसाल कायम की है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

#IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 02:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Top News: अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, US में बिश्नोई गैंग पर कार्रवाई; अर्जेंटीना ने मिस्र को हराया #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #VaranasiLiveNews