Top News: स्पेन ने पुर्तगाल को फीफा विश्वकप से किया बाहर; PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर ब्रह्मोस सौदा संभव
आज मंगलवार, 7 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे की। इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री आज राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और रणनीतिक सहयोग पर अहम बैठक करेंगे। इस दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच करीब 2,500 करोड़ रुपये के ब्रह्मोस मिसाइल सौदे पर भी मुहर लग सकती है। उधर, फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में स्पेन ने इंजरी टाइम में गोल दागकर पुर्तगाल को 1-0 से हराया और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना भी टूट गया और मैच के बाद वह भावुक नजर आए। इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अमेरिका या तो समझौता करेगा या अपना काम पूरा करेगा। उन्होंने ईरान के अहम बुनियादी ढांचे को तबाह करने की चेतावनी दी। इधर, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने इसे सनातन समाज की आस्था से जुड़ा बड़ा पाप बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विश्व हिंदू परिषद ने भी निष्पक्ष जांच की पैरवी की है। दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर सरकार ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए विधायकों को सीडीएफ से हर साल 20 लाख रुपये तक सहायता मंजूर करने का अधिकार दिया है। इस बीच विशेषज्ञों ने युवाओं में बढ़ती मानसिक बीमारियों पर चिंता जताई है। इधर दिल्ली के मयूर विहार यमुना खादर में हाईकोर्ट के आदेश के बाद लोगों में बेघर होने का डर बना हुआ है। वहीं, टेलीकॉम कंपनियां अगले कुछ महीनों में मोबाइल रिचार्ज 12 से 15 फीसदी तक महंगा कर सकती हैं। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
#IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 02:16 IST
Top News: स्पेन ने पुर्तगाल को फीफा विश्वकप से किया बाहर; PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर ब्रह्मोस सौदा संभव #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #VaranasiLiveNews
