Top News: यूएई के तेल टैंकरों पर ईरान के हमले में एक भारतीय की मौत; उत्तर भारत में कमजोर पड़ा मानसून

आज मंगलवार, 14 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात पश्चिम एशिया की, होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिणी नौवहन मार्ग पर यूएई के दो टैंकरों पर ईरानी क्रूज मिसाइलों से हमला हुआ। इस हमले में एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि छह भारतीयों समेत आठ लोग घायल हुए हैं। उधर, अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि पुलिस ने पहले ही ट्रस्ट को एआई कैमरे लगाने और सुरक्षा बढ़ाने की सलाह दी थी, लेकिन इन सुझावों को नजरअंदाज कर दिया गया। इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने हालिया समझौता तोड़ दिया, इसलिए अमेरिका उसकी सैन्य और नौवहन क्षमताओं पर लगातार हमले कर रहा है। वहीं, उत्तर भारत में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उमस बढ़ गई है, जबकि पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश जारी है। अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ से करीब एक लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इधर, केंद्र सरकार ने 2030 तक भारत को मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य दोहराते हुए मामलों और मौतों में बड़ी कमी का दावा किया है। पंजाब में डिलीवरी बॉय की वर्दी पहनकर हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। वहीं, भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2028-29 के अस्थायी सदस्य पद के लिए अपना चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। उधर, होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप के शुल्क प्रस्ताव को ईरान ने खारिज करते हुए खुद को इस मार्ग का वास्तविक संरक्षक बताया। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता अगले कुछ महीनों में लागू हो सकता है। इधर, नासा के भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए आठ महीने के मिशन पर रवाना होंगे। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

#IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 06:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Top News: यूएई के तेल टैंकरों पर ईरान के हमले में एक भारतीय की मौत; उत्तर भारत में कमजोर पड़ा मानसून #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #VaranasiLiveNews