Top News: ईरान पर US ने फिर की बमबारी; बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 की मौत; मैदानी इलाकों में कमजोर हुआ मानसून
आज सोमवार, 13 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात पश्चिम एशिया की, जहां अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर सैन्य हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, इस कार्रवाई का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले नागरिक जहाजों और वाणिज्यिक नौवहन को निशाना बनाने की ईरानी क्षमता को कमजोर करना है। उधर, अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। बैंक घोटाले के आरोप में बर्खास्त रह चुके सुभाष श्रीवास्तव को बिना पर्याप्त जांच के ट्रस्ट में गणना का जिम्मा दिए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। इधर, देश के कई हिस्सों में मानसून का असर जारी है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बादल फटने से बाढ़ आई, जबकि उत्तराखंड में भूस्खलन के चलते केदारनाथ यात्रा प्रभावित हुई और 126 सड़कें बंद हैं। वहीं, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई। खेल जगत में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर ने लगातार दूसरी बार विंबलडन पुरुष एकल का खिताब जीत लिया। वहीं, आगामी जाति जनगणना के लिए केंद्र सरकार सटीक और तार्किक आंकड़े जुटाने के उद्देश्य से नई प्रश्नावली तैयार कर रही है। इधर, दिल्ली हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवादों में दुष्कर्म के आरोपों के कथित दुरुपयोग पर चिंता जताई है। आयकर विभाग ने एचआरए के जरिए टैक्स बचाने के फर्जी दावों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वहीं, दिल्ली की नई ईवी नीति के तहत अब सब्सिडी केवल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी। उधर, शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
#IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 01:59 IST
Top News: ईरान पर US ने फिर की बमबारी; बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 की मौत; मैदानी इलाकों में कमजोर हुआ मानसून #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #VaranasiLiveNews
