TOP News: देशभर में बारिश-तूफान का अलर्ट; कड़ी निगरानी के बीच राम मंदिर में चढ़ावा; इंग्लैंड ने जीती T20 सीरीज

आज शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात मौसम की, एक दिन की देरी के बाद मानसून ने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों को भी कवर कर लिया है। इसके साथ ही पूरे देश में मानसून सक्रिय हो गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा, जबकि महाराष्ट्र, केरल और राजस्थान में भी भारी बारिश से नुकसान की खबरें हैं। उधर, राम मंदिर चढ़ावा मामले के बाद श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। गणना स्थल पर 13 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और दान पेटियों की सुरक्षा के लिए 27 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इधर, पश्चिम बंगाल सरकार टीएमसी के पिछले 15 वर्षों के शासनकाल में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय कुप्रबंधन पर श्वेत पत्र लाने की तैयारी कर रही है। वहीं, गुरुग्राम में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटरों को मार गिराया, जबकि तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पश्चिम एशिया में होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बढ़ते तनाव के बीच विशेषज्ञों ने फिलहाल भारत के कच्चे तेल आयात पर बड़े असर से इनकार किया है, हालांकि एलपीजी और एलएनजी आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। उधर, व्हाट्सएप ने यूजरनेम फीचर पर केंद्र सरकार के नोटिस का जवाब सौंप दिया है। वहीं ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई का अंतिम संस्कार मशहद में कर दिया गया। खेल जगत में फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। जबकि इंग्लैंड ने भारत को चौथे टी20 में हराकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। मनोरंजन जगत में अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है, जबकि शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' की रफ्तार धीमी पड़ गई है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

#IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 04:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




TOP News: देशभर में बारिश-तूफान का अलर्ट; कड़ी निगरानी के बीच राम मंदिर में चढ़ावा; इंग्लैंड ने जीती T20 सीरीज #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #VaranasiLiveNews