TOP News: देश में आज से VB-G RAM G कानून लागू; राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग; राउंड-16 में फ्रांस
आज बुधवार, 1 जुलाई 2026 की तारीख में देश दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे,देश में आज से वीबी-जी राम जी कानून लागू होगा, इसके तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को अब 125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी। साथ ही न्यूनतम मजदूरी 300 रुपये प्रतिदिन तय की गई है। दिल्ली-एनसीआर में मानसून का इंतजार बढ़ गया है, मौसम विभाग के अनुसार, 2-3 दिन में मानसून यहां दस्तक देगा, जबकि पूर्वोत्तर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। उधर, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर राष्ट्रपति ट्रंप थोड़े खुश और थोड़े दुखी है, उन्होंने कोर्ट के एक फैसले को लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर तंज भी कसा है। इधर, राम मंदिर के दान गबन के मामले में महंत धर्मदास ने पीएम मोदी से गुहार लगाते हुए राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग की है। वहीं, आज 1 जुलाई से देश भर में कई नियमों में बदलाव किए गए हैं, इसमें पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें शामिल हैं। वहीं, जापान की पीएम सनाए तकाइची आज से तीन दिन के भारत दौरे पर पहुंचेंगी, वे कल पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी। उधर, फीफा विश्वकप में फ्रांस ने स्वीडन के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल करते हुए राउंड-16 में जगह बनाई है। फ्रांस के लिए एमबाप्पे ने दो गोल दागे।एक क्लिक में पढ़ें देश दुनिया की अहम खबरें
#IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 03:30 IST
TOP News: देश में आज से VB-G RAM G कानून लागू; राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग; राउंड-16 में फ्रांस #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #VaranasiLiveNews
