TOP News: आज साल पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण; अमेरिकी हमलों के बीच ईरान का पलटवार जारी; देश में 90 दिन के लिए अलर्ट

देश के अधिकांश हिस्सों में यह अलौकिक दृश्य चंद्रमा उदय के समय अपने अंतिम चरण में नजर आएगा, वहीं पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के आकाश में पूर्ण अवस्था की अंतिम झलक भी देखी जा सकेगी। ग्रहण के दौरान चंद्रमा लालिमा से आच्छादित होकर रक्तिम नारंगी आभा में दमकेगा, एक ऐसा मोहक दृश्य जिसे आम भाषा में ब्लड मून कहा जाता है। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो तब घटित होती है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। इस स्थिति में पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। वहीं पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने इस्राइल और खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले और तेज कर दिए हैं, जिसके चलते वैश्विक राजनीति में हलचल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इसके साथ हीभारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मार्च से मई 2026 के हॉट वेदर सीजन के लिए जारी अपने ताजा पूर्वानुमान में संकेत दिया है कि अगले 90 दिन के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में इस बार गर्मी सामान्य से अधिक रह सकती है।ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर

#IndiaNews #National #International #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 03:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




TOP News: आज साल पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण; अमेरिकी हमलों के बीच ईरान का पलटवार जारी; देश में 90 दिन के लिए अलर्ट #IndiaNews #National #International #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #VaranasiLiveNews