Top News: अमर उजाला संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी; पढ़ें सुर्खियां

देहरादून में आयोजित अमर उजाला संवाद में आज उत्तराखंड के विकास, निवेश, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और नई तकनीकों पर मंथन होगा। वहीं, अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते पर फिर संकट के संकेत मिले हैं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु निरीक्षण को लेकर तेहरान को चेतावनी दी है। देश में एक ओर कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का असर है, तो दूसरी ओर कई इलाके लू से जूझ रहे हैं। हालांकि, मानसून के जल्द उत्तर प्रदेश पहुंचने की उम्मीद है। सीयूईटी-यूजी में दिल्ली की देविना गहलोत ने चार विषयों में 100 पर्सेंटाइल हासिल कर देश में शीर्ष स्थान पाया। एक अध्ययन में पाया गया कि आग लगने पर युवा अक्सर निर्णय लेने में देरी करते हैं, जबकि बुजुर्ग तुरंत सुरक्षित स्थान की ओर बढ़ते हैं। खेल की दुनिया की बात करें तो फीफा विश्व कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। वैष्णो देवी यात्रा ने छह माह में 50.70 लाख श्रद्धालुओं के साथ नया रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, देश के कई राज्यों में सामान्य से कम बारिश ने सूखे और महंगाई की चिंता बढ़ा दी है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की खबर-

#IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 02:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Top News: अमर उजाला संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी; पढ़ें सुर्खियां #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #VaranasiLiveNews