Tonk News: केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताते हुए बोले पायलट- बजट केवल आंकड़ों का खेल, गरीब जनता को राहत नहीं

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने वित्त मंत्री द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट को दिशाहीन एवं भ्रमित करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि जब पिछले तीन वर्षों से पूंजीगत व्यय में हर साल लगभग एक लाख करोड़ रुपये की बचत हो रही है, तो बजट में केवल कागजी आंकड़े बढ़ाकर वाहवाही लूटने का प्रयास जनता को गुमराह करने जैसा है। पायलट ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण और स्किल विकास योजना जैसी आम जनता से जुड़ी योजनाओं में सरकार लगभग 33 हजार करोड़ रुपये खर्च नहीं कर पाई, जिससे स्पष्ट है कि ग्रामीण गरीब सरकार की प्राथमिकता में नहीं हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन में 50 हजार करोड़ रुपये खर्च नहीं हो सके क्योंकि केंद्र सरकार ने राज्यों को समय पर राशि हस्तांतरित ही नहीं की। पायलट ने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार ने केंद्रीय करों में राज्यों का हिस्सा 41 प्रतिशत पर ही स्थिर रखा है, वहीं दूसरी ओर मनरेगा जैसी योजनाओं में राज्यों के 40 प्रतिशत अंशदान के लिए कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। उन्होंने मांग की कि राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ाकर 45 प्रतिशत की जानी चाहिए। ये भी पढ़ें:Budget 2026:'राजस्थान के लिए बजट रहा ऊंची दुकान–फीका पकवान', पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कसा तंज उन्होंने केंद्रीय बजट को राजस्थान के लिए अत्यंत निराशाजनक बताते हुए कहा कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के लिए जल संसाधन मंत्रालय के बजट में एक रुपये का भी प्रावधान नहीं किया गया। इसके साथ ही 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में से एक भी राजस्थान को नहीं मिलना और पूर्व में स्वीकृत रेल लाइनों के लिए कोई ठोस बजट प्रावधान नहीं करना यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार राजस्थान की जनता के प्रति असंवेदनशील है। पायलट ने कहा कि किसानों के लिए भी इस बजट में कोई ठोस राहत नजर नहीं आती। उन्होंने केंद्र सरकार से बेरोजगारी पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने बजट को बेरोजगारी बढ़ाने वाला बताते हुए कहा कि यह शिक्षित और उच्च शिक्षित युवाओं को भी निम्न स्तर की छोटी-मोटी नौकरियों के लिए मजबूर करने वाला बजट है।

#CityStates #Rajasthan #Tonk #UnionBudget #SachinPilot #CongressNationalGeneralSecretary #SkillDevelopmentScheme #PradhanMantriGramSadakYojana #JalJeevanMission #CentralGovernment #Mnrega #Unemployment #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 01, 2026, 21:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Tonk News: केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताते हुए बोले पायलट- बजट केवल आंकड़ों का खेल, गरीब जनता को राहत नहीं #CityStates #Rajasthan #Tonk #UnionBudget #SachinPilot #CongressNationalGeneralSecretary #SkillDevelopmentScheme #PradhanMantriGramSadakYojana #JalJeevanMission #CentralGovernment #Mnrega #Unemployment #VaranasiLiveNews