'टॉप गन 3' लेकर आएंगे टॉम क्रूज, सिनेमाकॉन में दी जानकारी; जानें कब शुरू होगी शूटिंग?
हॉलीवुड एक्शन स्टार टॉम क्रूज अपनी अपकमिंग फिल्म 'डिगर' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच खबर आ रही है कि वह 'टॉप गन 3' में वापसी कर रहे हैं। पैरामाउंट ने प्रोड्यूसर जेरी ब्रूकहाइमर के साथ टॉम क्रूज की इस फ्रैंचाइजी में वापसी की घोषणा की है। उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म पर आधिकारिक तौर पर काम शुरू हो चुका है। कब आई थी पहली फिल्म 'टॉप गन' सीरीज की पहली फिल्म 1986 में रिलीज हुई थी। इसकी दूसरी किस्त 'टॉप गन: मेवरिक' (2022) में आई थी। तीसरी किस्त 'टॉप गन 3' का एलान 2024 में किया गया था। 'टॉप गन 3' के लेखक एरेन क्रूगर हैं। 'टॉप गन: मेवरिक' ने तोड़े रिकॉर्ड 'टॉप गन: मेवरिक' एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। उस समय जब कोविड-19 महामारी की वजह से सिनेमाघरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। तब इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की थी। इसका बजट 170 मिलियन था।
#Hollywood #Entertainment #National #TomCruiseNewFilm #TomCruiseUpcomingFilm #TomCruiseInTopGun3 #TopGun #TomCruise #TopGun3 #Paramount #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 07:31 IST
'टॉप गन 3' लेकर आएंगे टॉम क्रूज, सिनेमाकॉन में दी जानकारी; जानें कब शुरू होगी शूटिंग? #Hollywood #Entertainment #National #TomCruiseNewFilm #TomCruiseUpcomingFilm #TomCruiseInTopGun3 #TopGun #TomCruise #TopGun3 #Paramount #VaranasiLiveNews
