Ujjain News: सुबह 4 बजे खुले पट, गणेश स्वरूप में सजे बाबा; जय श्री महाकाल से गूंज उठा मंदिर परिसर
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर बुधवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त देर रात से ही कतार में लगकर अपने इष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन करते नजर आए। बाबा महाकाल ने भी सुबह 4 बजे भक्तों को दर्शन दिए, जिनका भस्म रमाकर आकर्षक श्रृंगार किया गया। दिव्य दर्शनों के दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंजायमान हो उठा। विधि-विधान से हुई भस्म आरती और अभिषेक श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर बुधवार सुबह 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन किया। ये भी पढ़ें-NHAI में कार अटैच कराने का झांसा देकर 50 गाड़ियां हड़पीं, डेढ़ करोड़ की 15 लग्जरी गाड़ियां बरामद इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया गया। महानिर्वाणी अखाड़े से भस्म अर्पण, झांझ-मंजीरों के साथ हुई आरती इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। फिर झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ भस्म आरती संपन्न हुई। आज के श्रृंगार की खास बात यह रही कि बाबा महाकाल को श्री गणेश के स्वरूप में सजाया गया था। आज बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और पूरे मंदिर परिसर में “जय श्री महाकाल” का जयघोष गूंजता रहा। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर: आरती का समय प्रथम भस्म आरती – प्रातः 4 बजे से 6 बजे तक द्वितीय दद्योतक आरती – प्रातः 7:30 से 8:15 बजे तक तृतीय भोग आरती – प्रातः 10:30 से 11:15 बजे तक चतुर्थ संध्याकालीन पूजन – सायं 5:00 से 5:45 बजे तक पंचम संध्या आरती – सायं 6:30 से 7:15 बजे तक शयन आरती – रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक (यह आरती क्रम फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तक रहेगा।) श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन और संपर्क नंबर श्री महाकालेश्वर मंदिर संबंधी जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008 है। महाकाल दर्शन, आरती, पूजन और दान से जुड़ी जानकारी 24×7 इन नंबरों पर भी प्राप्त की जा सकती है: 0734-2559272, 2559277, 2559276, 2559275।
#CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #MahakaleshwarTemple #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 07:06 IST
Ujjain News: सुबह 4 बजे खुले पट, गणेश स्वरूप में सजे बाबा; जय श्री महाकाल से गूंज उठा मंदिर परिसर #CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #MahakaleshwarTemple #VaranasiLiveNews
