Aaj Ka Ank Jyotish 02 February: मूलांक 5 वालों को मिलेगी आर्थिक राहत, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Ank Jyotish 02February 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी 02 फरवरी 2026, सोमवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पड़ रही है। फाल्गुन का महीना हिंदू धर्म में अत्यंत पावन और शुभ माना जाता है। यह तिथि केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि अंक ज्योतिष के अनुसार भी खास मानी जा रही है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठान करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही पुष्य नक्षत्र और प्रीति योग का शुभ संयोग इस दिन की महत्ता को और अधिक बढ़ा देता है, जिससे यह दिन आध्यात्मिक और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत अनुकूल बन जाता है। Numerology:प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा उदाहरण के तौर पर, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। इस प्रकार उस व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। इसी तरह, यदि किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का योग करने पर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, और फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा। Mulank 4:इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही, यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें। आइए, अंक ज्योतिष की मदद से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।
#Numerology #National #NumerologyPrediction #AajKaAnkJyotish #AajKaAnkJyotishInHindi #AnkJyotishToday #AajKaAnkJyotishRashifal #NumerologyPredictionsToday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 01, 2026, 17:17 IST
Aaj Ka Ank Jyotish 02 February: मूलांक 5 वालों को मिलेगी आर्थिक राहत, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल #Numerology #National #NumerologyPrediction #AajKaAnkJyotish #AajKaAnkJyotishInHindi #AnkJyotishToday #AajKaAnkJyotishRashifal #NumerologyPredictionsToday #VaranasiLiveNews
