Kangra News: सिटी में आज खास

शिविरटीबी जांच - स्वास्थ्य खंड महाकाल के तहत सुबह 10 बजे से बही में टीबी जांच शिविर होगा। पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे किए जाएंगेचिकित्सा शिविर-आईएमए भवन धर्मशाला में सुबह 11 बजे से निशुल्क चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ लोगों का स्वास्थ्य जांचेंगे।खेलकूदक्रिकेट अभ्यास-एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में दोपहर बाद 3 बजे से आरसीबी और गुजरात टाइटंस की टीमें अभ्यास करेंगी।आगमन-कांगड़ा हवाई अड्डा पर दोपहर 12 बजे रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू की टीम पहुंचेगी। गाड़ियों के माध्यम से होटल की ओर रवाना होगी।धार्मिकयज्ञानुष्ठान-वेद मंदिर योल में यज्ञानुष्ठान सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस दौरान स्वामी रामस्वरूप ऋग्वेद मंत्रों की व्याख्या करेंगे।कथा-जसवां परागपुर के टिपरी में श्रीमद्भागवत कथा में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंडित सुमित शास्त्री कथावाचन करेंगे।श्रीमद्भागवत-आलमपुर के शांतल में सामूहिक यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा में दोपहर 2 बजे से पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री कथावाचन करेंगे।समापन-आशापुरी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा, सामूहिक प्रेम यज्ञ और संगीतमयी सत्संग का समापन दोपहर बाद होगा।काम की बातसड़क बंद-इंदौरा कंदरोड़ी रेलवे फाटक का निर्माण कार्य के चलते 24 मई तक सड़क बंद रहेगी। लोग वैकल्पिक मार्ग मानस चक मार्ग से होते हुए पठानकोट की तरफ जा सकते हैं।पेयजल आपूर्ति-धर्मशाला की रामनगर-श्यामनगर पेयजल योजना के चरान खड्ड स्रोत पर पीडब्ल्यूडी की ओर से पुल निर्माण का कार्य किया जाएगा। इसके कारण क्षेत्र में आज पेयजल की आपूर्ति बाधित रहेगी।ओपीडी सेवाएं-नागरिक अस्पताल कांगड़ा के आपातकालीन वार्ड में सुबह डॉ. सचिता और रात को डॉ. नेहा चिकित्सा सेवाएं देंगी।

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 19:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: सिटी में आज खास #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews