Kangra News: सिटी में आज खास

शिविरटीबी जांच- स्वास्थ्य खंड नगरोटा बगवां की पीएचसी बड़ोह में सुबह 10 बजे से टीबी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।शुभारंभकार्यालय उद्घाटन-राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा और विधायक किशोरी लाल बीड़ नगर पंचायत कार्यालय का सुबह 11 बजे शुभारंभ करेंगे।धार्मिकभागवत कथा-ज्वालामुखी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा दोपहर बाद तीन से शुरू होगा। कथा वाचन आचार्य सुरेशानंद महाराज करेंगे।कथा-सोल वनेहड़ पंचायत स्थित बुकां दी बां शिव शक्ति मंदिर में श्रीमद्देवी भागवत कथा दोपहर 2 दो बजे से। व्यास मधुकर कथा सुनाएंगे।मेलापारंपरिक मेला-ऐतिहासिक श्री नागनी माता मंदिर कंडवाल में पारंपरिक मेले शुरू होंगे। मेला कमेटी ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।काम की बातबिजली बंद- विद्युत उपमंडल चढियार के 11 केवी भुआना आशापुरी फीडर के तहत आने वाले गांव टांची, भुलाना, दरुग, कोलकर मून, आशापुरी, किल्ल्ही, परमन, बदारपट, कच्छेडा भुआना, घरलूं, बल्ह अम्बोटू, सम्लेहड, उंडेहरा और तिनबड़ आदि में लाइनों के रखरखाव, मरम्मत और पेड़ों की कटाई-छंटाई के लिए 18 जुलाई को सुबह 9:30 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।बिजली गुल-पालमपुर के बंदला में मरम्मत कार्य के चलते कंडी, बंदला, थला, मलैंता, थला सुकैड़ी, सुरड, द्रोगनु, वाटर टैंक और आसपास के क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली बंद रहेगी। बारिश होने पर यह कार्य अगले दिनों किया जाएगा।

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 21:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: सिटी में आज खास #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews