Car Safety Tips: नई कार में भूलकर भी न लगवाएं ऐसे सीट कवर, वरना जरूरत पड़ने पर एयरबैग नहीं करेंगे सही से काम

Airbag Compatible Seat Cover: नई कार हो या पुरानी, लगभग हर कार मालिक चाहता है कि उसकी गाड़ी साफ-सुथरी और स्टाइलिश दिखे। इसी वजह से लोग अक्सर नए सीट कवर लगवाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि गलत सीट कवर सिर्फ कार का लुक ही नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा को भी प्रभावित कर सकता है। अगर सीट कवर सही तरह का नहीं है, तो दुर्घटना के समय एयरबैग समय पर नहीं खुल पाएगा, जिससे गंभीर चोट का खतरा बढ़ सकता है। सीट कवर का एयरबैग से क्या संबंध है आजकल अधिकांश नई कारों में सीट के अंदर एसआरएस साइड एयरबैग्स दिए जाते हैं। दुर्घटना होने पर ये एयरबैग पलक झपकते हीबाहर निकलकर ड्राइवर और यात्रियों को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं। लेकिन अगर सीट पर ऐसा कवर लगाया गया है, जो एयरबैग के बाहर आने का रास्ता रोक देता है, तो एयरबैग सही समय पर नहीं खुलेगा या गलत दिशा में खुल सकता है। ऐसी स्थिति में कार का सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा फीचर भी प्रभावी नहीं रह जाता। कैसे पहचानें कि आपकी सीट में एयरबैग है सीट कवर खरीदने से पहले अपनी कार की आगे वाली सीट के किनारे जरूर देखें। अगर वहां एसआरएस एयरबैग या एयरबैग लिखा है, तो इसका मतब है कि सीट के अंदर साइड एयरबैग मौजूद है। ऐसी कारों के लिए सामान्य सीट कवर नहीं, बल्कि एयरबैग-कंपैटिबल सीट कवर ही इस्तेमाल करना चाहिए। एयरबैग-कंपैटिबल सीट कवर में क्या खास होता है इन सीट कवरों में खास तरह की सिलाई होती है। जब दुर्घटना के दौरान एयरबैग खुलता है, तो यह सिलाई तुरंत टूट जाती है और एयरबैग बिना किसी रुकावट के बाहर निकल आता है। इससे एयरबैग अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर पाता है। यूनिवर्सल सीट कवर क्यों नहीं खरीदने चाहिए बाजार में ऐसे कई यूनिवर्सल सीट कवर्स मिलते हैं, जो हर कार में फिट होने का दावा करते हैं, लेकिन हर कार की सीट का आकार, डिजाइन और एयरबैग की पोजिशन अलग होती है। ऐसे कवर कई बार सही फिट नहीं बैठते और एयरबैग के रास्ते में बाधा बन सकते हैं। इसलिए हमेशा अपनी कार के मॉडल-विशिष्ट सीट कवर ही चुनें। सीट कवर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए अगर आप अपनी नई या पुरानी कार में सीट बेल्ट लगवाने का सोच रहे हैं, तो इन बातों की गांठ बांध लीजिए पहले जांचें कि सीट पर एसआरएस एयरबैग या एयरबैग लिखा है या नहीं। केवल एयरबैग कंपैटिबल सीट कवर ही खरीदें। यूनिवर्सल सीट कवर के बजाय अपनी कार के मॉडल के अनुसार बने कवर चुनें। सीट कवर लगवाते समय सही फिटिंग सुनिश्चित करें।

#Automobiles #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 05:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Automobiles National



Car Safety Tips: नई कार में भूलकर भी न लगवाएं ऐसे सीट कवर, वरना जरूरत पड़ने पर एयरबैग नहीं करेंगे सही से काम #Automobiles #National #VaranasiLiveNews