जालंधर में रातभर सख्त निगरानी: कमिश्नरेट पुलिस का विशेष नाकाबंदी अभियान, त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाई
कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा शहर में अमन-कानून की स्थिति को मजबूत बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रात के समय विशेष नाकाबंदी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान शहर के विभिन्न चौकों और संवेदनशील स्थानों पर सख्ती से लागू किया गया है। अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच, वाहनों की तलाशी और जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस टीमें हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी आपराधिक तत्व को मौके पर ही काबू किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान शहर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निरंतर जारी रहेगा, जिससे आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।
#CityStates #Jalandhar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 11:07 IST
जालंधर में रातभर सख्त निगरानी: कमिश्नरेट पुलिस का विशेष नाकाबंदी अभियान, त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाई #CityStates #Jalandhar #VaranasiLiveNews
