यह घड़ी समय के साथ-साथ बताती इतिहास: 150 साल पुराना रामपुर का शाही अतीत सुना रही, ब्रिटिश कारीगरी की है गवाह

नवाबी दौर की शान और ब्रिटिश इंजीनियरिंग का नायाब संगम देखना हो तो रामपुर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद पर गाैर फरमाइए। यहां की मुख्य दीवार पर लगी प्राचीन घड़ी सिर्फ वक्त ही नहीं दिखाती बल्कि करीब 150 साल पुराने उस शाही इतिहास की गवाही देती है जब ब्रिटेन में प्रिंस ऑफ वेल्स ने इसे नवाब कल्बे अली खां को तोहफे में दिया था। उस दाैरान इसे लंदन की जेबी बेनसन कंपनी ने तैयार किया था। नवाब कल्बे अली खां 1865 में रामपुर रियासत के नवाब बने और 1887 तक शासन किया। बताया जाता है कि उन्हें अरबी और फारसी का अच्छा ज्ञान था। उनके शासनकाल में शिक्षा, साहित्य और कला को बढ़ावा मिला। रामपुर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने में भी उनका खास योगदान रहा। जानकारों के मुताबिक, एक मुलाकात के दौरान प्रिंस ऑफ वेल्स ने नवाब कल्बे अली खां को यह घड़ी भेंट की थी। नवाब इसे लंदन से रामपुर लाए और बाद में यह जामा मस्जिद के मुख्य द्वार पर लगाई गई।

#CityStates #Rampur #JamaMasjidRampur #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 16:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यह घड़ी समय के साथ-साथ बताती इतिहास: 150 साल पुराना रामपुर का शाही अतीत सुना रही, ब्रिटिश कारीगरी की है गवाह #CityStates #Rampur #JamaMasjidRampur #VaranasiLiveNews