गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें, मिलेगा आशीर्वाद और दूर होंगे ग्रह दोष

हिंदू धर्म में सप्ताह का हर एक दिन किसी ना किसी ग्रह या देवता को समर्पित होता है। हर वार पर उस संबंधित देवी या देवता की विशेष पूजा होती है। बृहस्पति का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन गुरु और भगवान विष्णु से जुड़े उपाय और पूजा करने से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है और कुंडली में ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन कौन-कौन से उपाय शुभ और कारगर साबित होते हैं। 1. पीले फूल से करें पूजा शास्त्रों में देवगुरु बृहस्पति का रंग पीला होता है और भगवान विष्णु को पीला फूल बहुत ही प्रिय होता है। ऐसे में गुरुवार के दिन पीला रंग अर्पित करें इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है और करियर में प्रगति मिलती है। 2. चना दाल गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए और धन-संपत्ति में वृद्धि के लिए चना दाल अर्पित करना शुभ होता है। इससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है और दांपत्य जीवन में मधुरता रहती है। 3. हल्दी की गांठ देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए हल्दी की गांठ को अर्पित करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इससे जीवन मधुरता और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होती है। 4. पीले वस्त्र भगवान विष्णु को गुरुवार के दिन पील रंग के कपड़े अर्पित करना का विशेष महत्व होता है। इससे भाग्य में वृद्धि और ग्रह संबंधी दोषों में कमी आती है। 5. केला या केले के पत्ते भगवान विष्णु को केला अर्पित करने और केले के वृक्ष की पूजा करने से हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से गृहक्लेश में कमी और परिवार में सुख-शांति आती है। इससे भगवान नारायण का आशीर्वाद मिलता है। 6 बेसन का लड्डू या बूंदी का प्रसाद गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और उनको बेसन का लडडू अर्पित करने की विशेष परंपरा है। इससे व्यक्ति के आय के स्त्रोंतों में वृद्धि होती है और कार्यो में सफलता की प्राप्ति होती है। Sade Sati Last Phase:शनी की साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू, कुंभ राशि वालों के लिए जरूरी सावधानियां और उपाय Ashadha Gupt Navratri 2026:कब से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि जानें सही तिथि और घटस्थापना मुहूर्त Devshayani Ekadashi 2026:इस साल कब है देवशयनी एकादशी जानें इसकी डेट, महत्व और पूजा विधि डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

#Religion #GuruwarKeUpay #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 19:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें, मिलेगा आशीर्वाद और दूर होंगे ग्रह दोष #Religion #GuruwarKeUpay #VaranasiLiveNews