Karnal News: एनएच-44 पर तीन गाड़ियां भिड़ीं, बाल बाल बचे सवार

करनाल। नेशनल हाईवे पर चंडीगढ़ की ओर जाते समय तीन गाड़ियां एक के बाद एक टकरा गईं। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि उनमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस के अनुसार, हाईवे पर सबसे आगे ऑल्टो कार चल रही थी। उसके पीछे टोयोटा इनोवा और सबसे पीछे मारुति अर्टिगा थी। बताया जा रहा है कि ऑल्टो की गति कम होने पर पीछे चल रही गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। सबसे पीछे आ रही अर्टिगा इनोवा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा आगे चल रही ऑल्टो से भी जा भिड़ी।ऑल्टो का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। दिल्ली से मां बगलामुखी के दर्शन के लिए जा रहे इनोवा सवार परिवार के सदस्यों के अनुसार, आगे चल रही ऑल्टो के अचानक ब्रेक लगाने से स्थिति बनी। उनका कहना था कि इनोवा चालक ने गाड़ी संभालने का प्रयास किया, लेकिन पीछे से आ रही अर्टिगा ने टक्कर मार दी। थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ब्यूरो

#ThreeVehiclesCollidedOnNH-44 #PassengersNarrowlyEscaped. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 06:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Karnal News: एनएच-44 पर तीन गाड़ियां भिड़ीं, बाल बाल बचे सवार #ThreeVehiclesCollidedOnNH-44 #PassengersNarrowlyEscaped. #VaranasiLiveNews