Una News: पहले दिन तीन टीमों का रहा शानदार प्रदर्शन
क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 टीमें ले रहीं भागसंवाद न्यूज एजेंसीबडूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत मां चिंतपूर्णी क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष गौरव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया। शनिवार को खेले गए मुकाबलों के बाद अंब क्रिकेट क्लब, चोहल टीम और कलेश्वर महादेव टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना-अपना पूल क्लीयर कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। टूर्नामेंट के दौरान विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस दौरान मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों और उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बेहद आवश्यक है। उन्होंने मां चिंतपूर्णी क्लब के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के खेल टूर्नामेंट समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं।
#ThreeTeamsHadAGreatPerformanceOnTheFirstDay #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 14, 2026, 18:57 IST
Una News: पहले दिन तीन टीमों का रहा शानदार प्रदर्शन #ThreeTeamsHadAGreatPerformanceOnTheFirstDay #VaranasiLiveNews
