Bareilly News: 790 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

अलीगंज/गुलड़िया। बिशारतगंज के वार्ड तीन निवासी आहीद (21) और वार्ड नौ निवासी नहीम (20) को 490 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। उपनिरीक्षक दीपक वर्मा ने बिशारतगंज मार्ग पर रजा फ्रूट फैक्टरी से अलीगंज की ओर 200 मीटर दूर खेतों में जाने वाले रास्ते से दोनों युवकों को पकड़ा। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि कोर्ट ने तस्करों को जेल भेजा है। वहीं गुलड़िया में वांछित तस्कर को रविवार को 300 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। रामपुर जिले की तहसील शाहबाद के गांव नवीगंज निवासी मुकेश उर्फ पतरा काफी दिनों से वांछित था। उसको 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा जा चुका है।

#ThreeSmugglersArrestedWith790GramsOfOpium #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: 790 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार #ThreeSmugglersArrestedWith790GramsOfOpium #VaranasiLiveNews