एटा हादसे में तीन की माैत: मां-बाप का सहारा थी मनकी, तीन बहनों का इकलाैता भाई था शिवम; चीखों ने चीरा कलेजा

आसपुर-सकीट मार्ग पर शुक्रवार रात एक कार अनियंत्रित होकर गांव बावली से पहले तीव्र मोड़ पर खाई में गिरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक युवती व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान टैक्सी चालक सुमित निवासी गांव नगला बरी, थाना कुरावली (मैनपुरी), शिवम और मनकी निवासी गांव जखऊआ, थाना कुरावली (मैनपुरी) के तौर पर हुई है। घायलों को आगरा में भर्ती कराया गया है। महज 19 साल की मनकी मानसिक रूप से बीमार पिता व आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे परिवार का सहारा बन रही थी। बड़ी बहन के साथ दो माह से गुरुग्राम में नौकरी कर एक जिम्मेदार बेटी का फर्ज निभा रही थी। मगर, शनिवार सुबह एटा में हुए सड़क हादसे में मनकी के सपनों की उड़ान को थाम दिया। हादसे में मनकी, कैब चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। बड़ी बहन खुशबू अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। हादसे में मनकी की मौत और खुशबू की गंभीर हालत ने परिवार का तोड़ कर रख दिया है। घर में मातम छाया है। घर से परिवार की महिलाओं की चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। तीन बहनों में इकलौता था शिवम एटा हादसे में जान गंवाने वाला शिवम तीन बहनों में अकेला था। उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। शिवम गुरुग्राम में कैब चलाता था। इसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और दो बहनें शिवम से छाेटी हैं जो अभी पढ़ रही हैं। हादसे के समय शिवम कैब चला रहा था। उसकी मौत की खबर के बाद मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शव के घर पहुंचते ही मां और बहनें लिपट कर रोने लगीं। मां कई बार बेहोश भी हो गई। शिवम की मां ने जहां हादसे में इकलौते बेटे को खो दिया। वहीं, भाई भी हमेशा के लिए छोड़ कर चला गया। ऐसे में शिवम का अंतिम संस्कार जल्दी ही करना पड़ा।

#CityStates #Etah #EtahAccident #UpAccident #UpPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 10:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एटा हादसे में तीन की माैत: मां-बाप का सहारा थी मनकी, तीन बहनों का इकलाैता भाई था शिवम; चीखों ने चीरा कलेजा #CityStates #Etah #EtahAccident #UpAccident #UpPolice #VaranasiLiveNews