Rudraprayag News: रांसी-गौंडार सड़क की तीन किमी तक हुई कटिंग

दो किमी शेष है काम, 2.49 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है निर्माणफोटो-------------संवाद न्यूज एजेंसी ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा मार्ग को सुगम बनाने के लिए रांसी से गौंडार तक पांच किमी सड़क निर्माण कार्य तेजी से जारी है। अब तक करीब तीन किमी सड़क की कटिंग पूरी कर ली गई है जबकि शेष दो किमी कार्य बचा हुआ है। इस सड़क के बनने से रांसी से गौंडार के बीच पैदल दूरी कम होगी। वहीं मदमहेश्वर जाने वाला पैदल मार्ग भी घटकर लगभग 11 किमी रह जाएगा। ग्राम सभा के पूर्व प्रधान बीरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि सड़क निर्माण के कारण पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे गांव तक खाद्यान्न पहुंचाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। लोनिवि ऊखीमठ के अधिशासी अभियंता राम प्रकाश नैथानी ने बताया कि 2.49 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है। प्रयास है कि मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खुलने से पहले अधिकांश कार्य पूरा कर लिया जाए। यात्रा शुरू होते ही निर्माण कार्य रोक दिया जाएगा जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। साथ ही पैदल मार्ग को भी दुरुस्त किया जाएगा।- इस बार भी अस्थायी पुल से होगी आवाजाहीरांसी से गौंडार के बीच स्थित पैदल पुल पिछली आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था जो अब तक नहीं बन पाया है। ऐसे में इस वर्ष भी श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को अस्थायी कच्चे पुल के सहारे ही आवाजाही करनी होगी। वहीं गौंडार में 90 मीटर लंबे झूला पुल का निर्माण करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इस पुल का कार्य फिलहाल जारी है।

#ThreeKmOfRansi-GoundarRoadWasCut #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 19:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag News: रांसी-गौंडार सड़क की तीन किमी तक हुई कटिंग #ThreeKmOfRansi-GoundarRoadWasCut #VaranasiLiveNews