Aligarh News: जेएन मेडिकल कॉलेज के मारपीट मामले में तीन जूनियर डॉक्टर निलंबित

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार रात तीमारदारों और डॉक्टरों के बीच हुई मारपीट के मामले में तीन जूनियर डॉक्टर मोहम्मद तल्हा खुर्शीद, डॉ. शाहवेज, डॉ. अकील हुसैन को निलंबित कर दिया गया है। उनके यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि मंगलवार रात 11:50 बजे इमरजेंसी में जूनियर डॉक्टरों और तीमारदारों के बीच मारपीट की सूचना मिलते ही प्रॉक्टोरियल टीम मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली, लेकिन कुछ ही देर बाद हालात फिर बिगड़ गए। डॉ. मोहम्मद तल्हा खुर्शीद, डॉ. शाहवेज, डॉ. अकील हुसैन समेत अन्य इमरजेंसी लॉबी में पहुंचे और उन्होंने प्रॉक्टोरियल टीम और सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी दो तीमारदारों पर हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने तीमारदारों को डॉक्टरों से छुड़ाकर बाहर निकाला। इसके बाद जूनियर डॉक्टर जबरन सीएमओ कक्ष में घुस आए और वहां मौजूद अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और प्रॉक्टोरियल टीम के साथ अभद्रता की और धमकी देते हुए हंगामा किया। पुलिस को हस्तक्षेप कर उन्हें बाहर निकालना पड़ा। जूनियर डॉक्टरों ने कक्ष का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। इस दौरान यहां चिकित्सा अधीक्षक, अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक, सीएमओ, पुलिसकर्मी और अन्य अधिकारी मौजूद थे। कक्ष के बाहर भीड़ इकट्ठा कर आवागमन बाधित किया गया और अंदर मौजूद अधिकारियों को बाहर निकलने से रोका गया। उन्होंने बताया कि तीमारदारों को सुरक्षित कक्ष में रखने के बावजूद उन पर जूनियर डॉक्टरों ने दोबारा हमला किया, उन्हें बाद में पुलिस सुरक्षा में उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। ये हुए निलंबित -डॉ. मोहम्मद तल्हा खुर्शीद (एमएस-आर्थोपैडिक सर्जरी) निवासी जाफराबाद, दिल्ली-डॉ. शाहवेज (एमएस-आर्थोपैडिक सर्जरी) निवासी शेरनगर, मुजफ्फरनगर-डॉ. अकील हुसैन (आर्थोपैडिक सर्जरी) निवासी अया नगर, बका चौक, नई दिल्ली

#AligarhNews #JNMedicalCollege #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 02:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: जेएन मेडिकल कॉलेज के मारपीट मामले में तीन जूनियर डॉक्टर निलंबित #AligarhNews #JNMedicalCollege #VaranasiLiveNews