Shimla: रोहड़ू बुजुर्ग महिला हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी के लिए हुई थी हत्या
रोहड़ू के शलाश डोगरी में 16 जून को 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला गीता देवी हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं और यहां विभिन्न क्षेत्रों में बागवानों के पास काम करते हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चोरी के लिए डंडे से पीटकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। यह जानकारी मंगलवार को पत्रकार वार्ता में एएसपी सिटी मेहर पंवार ने दी। उन्होंने कहा कि पुलिस थाना रोहड़ू में 16 जून को सूचना प्राप्त हुई थी कि शलाश डोगरी निवासी गीता देवी(77) अपने घर में मृत अवस्था में पाई गई हैं। प्रारंभिक जांच में यह संदेह व्यक्त किया गया कि अज्ञात व्यक्तियों की ओर से चोरी की नीयत से घर में घुसकर महिला की हत्या की गई है। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस थाना रोहड़ू में 17 जून को मामला पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की ओर से तत्काल जांच आरंभ की गई। आरोपियों में लाल बहादुर(28) उर्फ लालू पुत्र नंद बहादुर, निवासी गांव जल्मा, छेड़ागढ़ नगरपालिका-1 नेपाल, जो वर्तमान में गांव शलान टिक्कर में रह रहा है। दूसरा आरोपी नवीन(19) पुत्र बीर बहादुर निवासी गांव घडेली, छेड़ागढ़ नेपाल जो वर्तमान में गांव गढ़शरी चिड़गांव में रह रहा है। तीसरा आरोपी संतोष(20) पुत्र बीर बहादुर, निवासी गांव घडेली छेड़ागढ़ नेपाल वर्तमान में गांव शलान में रह रहा है।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #RohruMurderCase #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 16:22 IST
Shimla: रोहड़ू बुजुर्ग महिला हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी के लिए हुई थी हत्या #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #RohruMurderCase #VaranasiLiveNews
