Agra News: पत्नी को बच्चों समेत जलाकर मारने की धमकी
आगरा। एकता थाना क्षेत्र में गैस कनेक्शन के कागजात लेने पति के पास पहुंची अनुराधा गुप्ता और उनकी छोटी बहन की पिटाई कर दी गई। उनका आरोप है कि मकान खाली न करने पर उन्हेें तीन बच्चों के साथ जलाकर मारने की धमकी भी दी गई। अनुराधा ने पुलिस को बताया कि उनका पति बृजेश से विवाद चल रहा है। 19 अक्तूबर को वह शमसाबाद रोड स्थित रतन विहार में पति से गैस कनेक्शन के कागजात लेने पहुंची थीं। वहां मौजूद जीजा सचिन गुप्ता, मीता ने भी गालीगलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों और सरिया से उन्हें और उनकी छोटी बहन को पीटा। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#ThreatToBurnWifeAndChildrenToDeath #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 02:57 IST
Agra News: पत्नी को बच्चों समेत जलाकर मारने की धमकी #ThreatToBurnWifeAndChildrenToDeath #VaranasiLiveNews
