Rohtak News: स्वीकृत लोड से अधिक बिजली खपत करने वालों पर लगेगा जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी सांपला। सांपला में भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। एसी, कूलर और पंखों के बढ़ते उपयोग से ट्रांसफार्मरों पर लगातार ओवरलोड बढ़ रहा है। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के बावजूद फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या कम नहीं हो रही। अब विद्युत वितरण निगम ने स्वीकृत लोड से अधिक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इलाके में करीब 38 हजार बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें लगभग 15 हजार उपभोक्ता निर्धारित लोड से अधिक बिजली खपत कर रहे हैं। विभाग ऐसे उपभोक्ताओं पर प्रति किलोवाट के हिसाब से जुर्माना लगाएगा। अधिकारियों का कहना है कि गलत लोड जानकारी के कारण ट्रांसफार्मर और केबल क्षमता के अनुरूप नहीं लग पाते, जिससे ओवरलोडिंग बढ़ती है।ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या अधिक देखने को मिल रही है। रात के समय अधिकांश उपकरण एक साथ चलने से बिजली लोड अचानक बढ़ जाता है। लगातार ओवरलोड रहने से ट्रांसफार्मर गर्म होकर जल रहे हैं और केबलों में भी बार-बार फाल्ट आ रहे हैं। इसके चलते कई इलाकों में 15 से 20 मिनट के अंतराल में बिजली ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है।एसडीओ जोगेंद्र सिंह मोर ने बताया कि अधिक बिजली उपयोग करने वाले घरेलू और गैर-घरेलू उपभोक्ताओं की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

#ThoseConsumingElectricityBeyondTheApprovedLoadWillBeFined. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 19:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: स्वीकृत लोड से अधिक बिजली खपत करने वालों पर लगेगा जुर्माना #ThoseConsumingElectricityBeyondTheApprovedLoadWillBeFined. #VaranasiLiveNews