Smart TV Bill: AC-कूलर ही नहीं, आपका स्मार्ट TV भी बढ़ा रहा बिजली बिल? जानें हर महीने जेब पर पड़ता है कितना बोझ

Smart TV Power Consumption: बिजली का बिल बढ़ते ही ज्यादातर लोग सबसे पहले एसी, कूलर या फ्रिज को जिम्मेदार मानते हैं, लेकिन हर घर में इस्तेमाल होने वाला स्मार्ट टीवी भी अच्छी खासी बिजली खपत कर सकता है। आज के समय में ओटीटी, गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के बढ़ते चलन की वजह से स्मार्ट टीवी पहले से कहीं ज्यादा समय तक चालू रहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपके घर का टीवी कितनी बिजली खर्च करता है और इसका मासिक बिल पर कितना असर पड़ सकता है। स्मार्ट टीवी की बिजली खपत किन बातों पर निर्भर करती है आपके घर के स्मार्ट टीवी कितनी बिजली खर्च करेगा यह कई बातों पर निर्भर करता है। इनमें स्क्रीन साइज, डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और ब्राइटनेस सेटिंग सबसे अहम हैं। छोटे स्क्रीन वाले टीवी आमतौर पर कम बिजली खर्च करते हैं, जबकि बड़े स्क्रीन और ज्यादा ब्राइटनेस वाले मॉडल अधिक बिजली की खपत कर सकते हैं। कुछ स्मार्ट टीवी हाई ब्राइटनेस मोड में प्रति घंटे 300W से 500W तक बिजली इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और स्मार्ट फीचर्स का उपयोग भी बिजली खपत को प्रभावित करता है। स्मार्ट टीवी हर घंटे कितना बिजली खर्च करता है सामान्य तौर पर 43 इंच से 55 इंच का एलईडी स्मार्ट टीवी लगभग 50W से 120W तक बिजली खर्च करता है। इसका मतलब है कि ऐसा टीवी एक घंटे में करीब 0.05 से 0.12 यूनिट (kWh) बिजली की खपत कर सकता है। वहीं 32 इंच का सामान्य LED TV लगभग 30W से 60W प्रति घंटे बिजली उपयोग करता है। हालांकि वास्तविक खपत टीवी के मॉडल और सेटिंग्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। रोजाना इस्तेमाल का बिजली बिल पर क्या असर पड़ता है देखिए आजकल स्मार्ट टीवी में लोग सिर्फ चैनल्स ही नहीं देखते हैं। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म, यूट्यूब, गेमिंग और इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। ऐसे में कई घरों में टीवी रोज 6 से 8 घंटे या उससे अधिक समय तक चलता है। जितना अधिक समय टीवी चालू रहेगा, उसकी कुल बिजली खपत भी उतनी ही बढ़ेगी। यही वजह है कि लंबे समय तक इस्तेमाल का असर महीने के बिजली बिल में साफ दिखाई देता है। महीने में कितना बढ़ सकता है बिजली बिल अगर आपके घर में 100W का Smart TV रोजाना 8 घंटे चलता है, तो वह प्रतिदिन लगभग 0.8 यूनिट बिजली खर्च करेगा। इस हिसाब से महीनेभर में इसकी कुल खपत लगभग 24 यूनिट हो सकती है। अगर आपके क्षेत्र में बिजली की दर 8 रुपये प्रति यूनिट है, तो केवल टीवी चलाने का मासिक खर्च करीब 192 रुपये तक पहुंच सकता है। वहीं,55 इंच या उससे बड़े स्मार्ट टीवी रोज 8 घंटे चलने पर महीने में लगभग 25 से 35 यूनिट तक बिजली खर्च कर सकते हैं, जिससे बिजली बिल में 200 से 280 रुपये या उससे अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है। बिजली बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स स्मार्ट टीवी का इस्तेमाल करते समय कुछ छोटी आदतें बिजली की खपत कम कर सकती हैं। ध्यान रहे कि टीवी देखते समय ब्राइटनेस को जरूरत के अनुसार रखें। उपयोग न होने पर टीवी पूरी तरह बंद करें। Energy Saving Mode का इस्तेमाल करें। लंबे समय तक टीवी को बेवजह चालू न छोड़ें। जरूरत न होने पर ऑटो-प्ले और बैकग्राउंड फीचर्स बंद रखें।

#TechTipsInHindi #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 23:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Smart TV Bill: AC-कूलर ही नहीं, आपका स्मार्ट TV भी बढ़ा रहा बिजली बिल? जानें हर महीने जेब पर पड़ता है कितना बोझ #TechTipsInHindi #National #VaranasiLiveNews