Dehradun News: कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम
सेलाकुई। बायाखाला क्षेत्र में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निरंतर जारी है। कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा पंडाल भक्तिरस में डूबा नजर आया। कथा व्यास प्रभाकरानंद शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।उन्होंने बताया कि जब धरती पर पाप और अत्याचार बढ़ गया तब भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लेकर धर्म की स्थापना की। मथुरा कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही भक्तों में उत्साह की लहर दौड़ गई। जन्मोत्सव प्रसंग के दौरान श्रद्धालु झूम उठे और पंडाल में नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की भजन गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। कथा के दौरान भक्त ध्रुव की अटूट भक्ति, तपस्या और भगवान के प्रति समर्पण का भी वर्णन किया गया। कथा व्यास ने कहा सच्ची श्रद्धा, धैर्य और भक्ति से भगवान की कृपा अवश्य प्राप्त होती है। इस अवसर पर राकेश ठेकेदार, मिंटू सैनी, रिंकी देवी, प्रिया रावत, नीना गुप्ता, गौरव राणा, मिट्ठन लाल, जितेंद्र गुप्ता, दीपा रागा, बीना राणा, कुसुम भट्ट, आशा कंडारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#ThereWasALotOfExcitementInTheStoryAboutShriKrishna'sBirthAnniversary. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 19:48 IST
Dehradun News: कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम #ThereWasALotOfExcitementInTheStoryAboutShriKrishna'sBirthAnniversary. #VaranasiLiveNews
