Indore News: अवैध अहाते को हटाने को लेकर देर रात जमकर विवाद, हंगामा करने वाले बदमाश सीसीटीवी में कैद

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित चोइथराम चौराहे पर शराब दुकान के पास संचालित किए जा रहे कथित अवैध अहाते को लेकर देर रात जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि चोइथराम मंडी चौराहे पर सिद्धार्थ जायसवाल शराब दुकान संचालित करते हैं। आरोप है कि दुकान के पास एक खुले प्लॉट में अवैध रूप से अहाता भी चलाया जा रहा था। प्लॉट मालिक का कहना है कि अहाते के कारण वहां लगातार गंदगी फैल रही थी, जिसके चलते नगर निगम ने प्लॉट मालिक पर चालानी कार्रवाई की। ये भी पढ़ें-दहशत में पति:पत्नी की अजीब जिद- मेरा बॉयफ्रेंड भी इसी घर में रहेगा, विरोध किया तो तेरी हत्या करा दूंगी नगर निगम की कार्रवाई के बाद प्लॉट मालिक ने शराब ठेकेदार से अहाता हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देर रात विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। घटना में एक-दो लोगों को चोटें भी आई हैं, जिनका मेडिकल कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ आरोपी कैद हुए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

#CityStates #Crime #Indore #MadhyaPradesh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 18:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Indore News: अवैध अहाते को हटाने को लेकर देर रात जमकर विवाद, हंगामा करने वाले बदमाश सीसीटीवी में कैद #CityStates #Crime #Indore #MadhyaPradesh #VaranasiLiveNews