Chandigarh-Haryana News: एचकेआरएन के कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई
चंडीगढ़। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के कर्मचारियों के मानदेय में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी गई है। एचकेआरएन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार वेतन बढ़ोतरी के लिए लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 तय किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सबसे पहले सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। हाल ही में एचकेआरएन के प्रस्ताव को वित्त विभाग और मानव संसाधन विभाग ने स्वीकृति दी थी। अब एचकेआरएन की ओर से वेतन बढ़ोतरी का अधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी का करीब 1.20 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का लाभ 1 जुलाई 2026 से मिलेगा।
#ThereHasBeenA5PercentIncreaseInTheSalariesOfHKRNEmployees. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 20:23 IST
Chandigarh-Haryana News: एचकेआरएन के कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई #ThereHasBeenA5PercentIncreaseInTheSalariesOfHKRNEmployees. #VaranasiLiveNews
