कोरिया: बैकुंठपुर में महिला जज के घर नौ लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने नाबालिगों को पकड़ा

कोरिया जिला मुख्यालय में सिटी कोतवाली पुलिस ने उस बहुचर्चित चोरी की घटना का खुलासा किया है, जिसमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने स्थित एक महिला न्यायाधीश के बंगले से लाखों के जेवरात और कीमती सामान चोरी हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने सूरजपुर जिले से दो नाबालिगों को पकड़ा है, जिनके पास से चोरी की गई अधिकांश सामग्री बरामद हुई है। हालांकि, दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और उनकी तलाश जारी है। यह घटना बीते 4 जून को हुई थी। चोरों ने महिला जज के बंगले को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात, कीमती घड़ियां, मोबाइल फोन और एक आईपैड सहित कुल लगभग 9 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। इस वारदात ने स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था, क्योंकि घटना स्थल पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बेहद करीब था।

#CityStates #Chhattisgarh #KoreaChhattisgarh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 07:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कोरिया: बैकुंठपुर में महिला जज के घर नौ लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने नाबालिगों को पकड़ा #CityStates #Chhattisgarh #KoreaChhattisgarh #VaranasiLiveNews