Korba: पुलिस अभिरक्षा में खड़े ट्रेलर का कांच तोड़कर सामान पार, खनिज विभाग ने कराया था जब्त

कोरबा में अपराधों पर रोकथाम के दावों के बीच बांकीमोंगरा पुलिस को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने सीधे थाना परिसर के अंदर खड़े एक 18 चक्का ट्रेलर का कांच तोड़कर सामान चोरी कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा निवासी ट्रांसपोर्टर संजय यादव की 18 चक्का ट्रेलर क्रमांक CG 30 F 8112 को 20 जून 2026 को खनिज विभाग ने अवैध गिट्टी परिवहन करते पकड़ा था। इसके बाद ट्रेलर को जप्त कर एक महीने के लिए बांकीमोंगरा थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया था। जुर्माना अभी तय नहीं हुआ था। मालिक को भरोसा था कि पुलिस सुरक्षा में गाड़ी सुरक्षित रहेगी। 2 दिन पहले तक सब कुछ ठीक था। रविवार सुबह जब संजय यादव थाना पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। रात में अज्ञात चोरों ने पत्थर मारकर ट्रेलर के केबिन का कांच तोड़ दिया और अंदर रखा जैक, रॉड, साउंड बॉक्स सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना से पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। जब मालिक ने थाना कर्मियों से पूछा तो पता चला कि थाना परिसर में सीसीटीवी कैमरा तो लगा है, लेकिन उसका रेंज और दिशा घटना स्थल की तरफ नहीं है। इसलिए चोरी की पूरी वारदात कैमरे में कैद नहीं हो सकी। थाना परिसर के अंदर हुई इस चोरी से साफ है कि चोर अब पुलिस को भी चुनौती देने लगे हैं। ट्रांसपोर्टर ने अभी थाने में शिकायत नहीं की है, लेकिन वह वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में है।फिलहाल बांकीमोंगरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#CityStates #Crime #Korba #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 18:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Crime Korba



Korba: पुलिस अभिरक्षा में खड़े ट्रेलर का कांच तोड़कर सामान पार, खनिज विभाग ने कराया था जब्त #CityStates #Crime #Korba #VaranasiLiveNews