Sonipat News: लाइट खराब होने पर खुली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की खामी

संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। लाइन पार क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति ठप हो गई। शिकायत के बाद निवर्तमान मेयर राजीव जैन मौके पर पहुंचे तो अफसरों की बड़ी लापरवाही सामने आई। राजीव जैन ने कर्मचारियों को चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।महलाना रोड स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में खराबी के कारण पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे निवर्तमान मेयर राजीव जैन को प्लांट पर मौजूद जेई राहुल ने बताया कि सुबह से फाल्ट ढूंढने में लगे हुए हैं लेकिन पता नहीं चल सका है। राजीव जैन ने जब यह पूछा कि लाइट खराब है तो जेनरेटर क्यों नहीं चलाया तो इस पर बताया गया कि जेनरेटर की बैटरी भी खराब है। इससे नाराज निवर्तमान मेयर ने पूछा कि दूसरी बैटरी लाने में कितना समय लगता है। 16 घंटे से सप्लाई बंद है। उन्होंने खुद पास खड़े होकर बिजली के पोल का हैंडल उठवाया तो मोटर में वोल्टेज कम मिला। इसके बाद वह सेक्टर-23 स्थित 33 केवी सब स्टेशन पर पहुंचे तो पाया कि कम वोल्टेज का कारण एक फ्यूज उड़ा होना था। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को फोन करके फ्यूज जुड़वाया तब जाकर लोगों को पीने का पानी नसीब हो सका।राजीव जैन ने कर्मचारियों को चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह एक जिम्मेदार नागरिक की तरह कार्रवाई जारी रखेंगे। गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है इसलिए सभी व्यवस्थाएं ठीक रहनी चाहिए।

#TheWaterTreatmentPlant'sFlawWasRevealedWhenThePowerWentOut. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 16:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: लाइट खराब होने पर खुली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की खामी #TheWaterTreatmentPlant'sFlawWasRevealedWhenThePowerWentOut. #VaranasiLiveNews