Palwal News: लोक धुनों में गूंजा नारी सम्मान का स्वर

पलवल। जिले में महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे 'नारी शक्ति वंदन' अभियान के तहत लोकगीतों और पारंपरिक सांस्कृतिक माध्यमों के जरिए नारी के सम्मान का स्वर गूंजा। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के मार्गदर्शन में संचालित यह अभियान के तहत विभिन्न भजन पार्टियां गांव-गांव पहुंचकर लोक धुनों के माध्यम से नारी सम्मान का संदेश दे रही हैं। हाल ही में महीपाल, ओमप्रकाश, डिगम्बर, चतर सिंह, विरेंद्र सिंह और दिनेश कुमार भजन पार्टियों ने टीकरी गुर्जर, मित्रोल, भैंडोली, नागलजाट, अतरचटा और असावटी गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के माध्यम से महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। संवाद

#TheVoiceOfRespectForWomenEchoedInFolkTunes #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 17:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Palwal News: लोक धुनों में गूंजा नारी सम्मान का स्वर #TheVoiceOfRespectForWomenEchoedInFolkTunes #VaranasiLiveNews