Kurukshetra News: भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की धरा पर गूंजेंगे गीता के श्लोक
सेवा सिंहकुरुक्षेत्र। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की धरा राजस्थान का नाथद्वारा अध्यात्म, संस्कृति एवं कला का दिव्य संगम बनेगा। इसी धरा पर भगवान श्रीकृष्ण के गीता श्लोक गूंजेंगे। यहां 14 व 15 मार्च को कुरुक्षेत्र की तर्ज पर ही गीता महोत्सव मनाया जाएगा। यह पहला मौका होगा जब कुरुक्षेत्र के अलावा देश के किसी राज्य में गीता महोत्सव की धूम होगी। इसके लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड तैयारियों में जुट गया है।महोत्सव के तहत 14 मार्च को श्रीमद़्भगवद गीता की सार्वभौमिक प्रासंगिता पर गीता संगोष्ठी होगी, जिसमें गीता मर्मज्ञ मंथन करेंगे। इसी दिन श्रीमद्भगवद गीता के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गीता शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। अगले ही दिन 15 मार्च को वैश्विक गीता पाठ होगा, जिसमें एक स्वर, एक विश्व व एक गीता का संदेश दिया जाएगा। यहीं नहीं इसी दिन विश्व शांति एवं समृद्वि के लिए गीता यज्ञ भी किया जाएगा। दोनों ही दिन गीता आरती की जाएगी। इसके अलावा गीता की शिक्षाओं एवं सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन करने के लिए विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। संवादबॉक्सअब हर प्रदेश तक फैलेगा गीता का संदेश, प्रदेश सरकार ने शुरू की पहलप्रदेश सरकार ने जहां वैश्विक स्तर पर गीता संदेश को पहुंचाने के लिए वर्ष 2016 से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाना शुरू किया है वहीं वर्ष 25 दिसंबर को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की मुख्यमंत्री नायब सैनी व राज्यपाल प्रो असीम घोष की मौजूदगी में हुई बैठक में फैसला लिया था कि देश के हर राज्य में भी गीता महोत्सव मनाया जाएगा। 14 मार्च से राजस्थान से यह पहल शुरू की जा रही है, जिसको लेकर प्रदेश सरकार व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व्यापक तैयारियों में लगा है।बॉक्सनाथद्वारा का भगवान श्रीकृष्ण से अटूट संबंध राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित नाथद्वारा मुख्य रूप से भगवान श्रीनाथजी (श्रीकृष्ण का सात वर्षीय बाल रूप) के प्रसिद्ध मंदिर के लिए विश्वभर में जाना जाता है, जिसे ''हवेली'' कहा जाता है। बनास नदी के तट पर स्थित यह शहर पुष्टि मार्ग के आध्यात्मिक केंद्र, अनूठी पिछवई पेंटिंग और दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ''''विश्वास स्वरूपम'''' के लिए भी प्रसिद्ध है। श्रीनाथजी भगवान कृष्ण का एक रूप हैं, जो सात साल के बच्चे (बालक) के रूप में प्रकट होते हैं। श्रीनाथजी का प्रमुख मंदिर नाथद्वारा में स्थित है।बॉक्सहर प्रदेश तक गीता महोत्सव मनाए जाने की तैयारी : उपेंद्रकुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि प्रदेश सरकार विदेशों के साथ-साथ अपने देश के हर प्रदेश तक गीता महोत्सव मनाने की दिशा में काम कर रही है। राजस्थान से इसकी पहल की जा रही है और यह क्रम लगातार जारी रखा जाएगा। इसके पीछे गीता के अमर संदेश को पूरी मानवता तक पहुंचाना ही है। धीरे-धीरे दूसरे प्रदेशों में आयोजित किए जाने वाले गीता महोत्सव के स्वरूप को और बढ़ाया जाएगा। पिछले वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर 15 नवंबर से पांच दिसंबर तक मनाया गया था। कुरुक्षेत्र। मानद सचिव उपेंद्र सिंघल।
#TheVersesOfGitaWillResonateOnTheEarthInTheFormOfLordKrishna'sChildhood. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 03:27 IST
Kurukshetra News: भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की धरा पर गूंजेंगे गीता के श्लोक #TheVersesOfGitaWillResonateOnTheEarthInTheFormOfLordKrishna'sChildhood. #VaranasiLiveNews
