Kullu News: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर चंद्रा नदी में गिरा वाहन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल क्षेत्र में मुलिंग पुल के पास एक सड़क हादसा सामने आया। यहां पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर एक एसयूवी वाहन अनियंत्रित होकर चंद्रा नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है।सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मुलिंग पुल और क्षेत्रीय अस्पताल केलांग पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि वाहन अनीश राणा निवासी सेक्टर-7बी चंडीगढ़ का है और वह स्वयं इसे चला रहे थे। वह जिस्पा क्षेत्र में कैंपिंग व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। दुर्घटना में उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने बताया कि पुलिस ने हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार पत्थर गिरने की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं और ऐसे संवेदनशील मार्गों पर यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

#KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 18:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kullu news hp news



Kullu News: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर चंद्रा नदी में गिरा वाहन #KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews