Pauri News: फरासू में पीलिया का खतरा बरकरार, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची

इंपैक्टश्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के फरासू में पीलिया का खतरा अभी टला नहीं है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग और सीएमओ कार्यालय हरकत में आया। शुक्रवार को भी फरासू से दो लोग बेस चिकित्सालय पहुंचे जिनमें उल्टी और सिरदर्द जैसे लक्षण पाए गए। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पौड़ी सीएमओ कार्यालय और श्रीनगर से आठ सदस्यीय स्वास्थ्य टीम फरासू पहुंची। टीम ने गांव में घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और पेयजल स्रोतों की जांच की। इस दौरान पानी के सैंपल भी एकत्र किए गए हैं जिनकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शिवांगी, डॉ. अंकुर, डॉ. अनूजा, दीक्षा, सरिता, सीमा और कैलाश समेत एनएम, फार्मासिस्ट और क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ता शामिल रहे। टीम सदस्य शिवांगी ने बताया कि गांव पहुंचकर करीब 15 लोगों से बातचीत की गई और उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें वे लोग भी शामिल थे जो अस्पताल से उपचार के बाद वापस गांव पहुंचे हैं। जरूरतमंदों को दवाइयां देने के साथ ही संक्रमण से बचाव के तरीके भी बताए गए। उन्होंने बताया कि जल संस्थान के जेई से भी बातचीत की गई है और पानी की स्क्रीनिंग कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही जल संस्थान को कलियासौड़ तक पूरी पाइप लाइन की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। टीम ने पाया कि टैंक में क्लोरीन मिलाने के बाद सप्लाई शुरू कर दी गई है, लेकिन इसके बावजूद पानी पूरी तरह साफ नहीं दिख रहा है। बेस चिकित्सालय की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता गिरी ने बताया कि फरासू से लगातार मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। बच्चों में पीलिया के लक्षण तेजी से सामने आ रहे हैं और मरीजों की संख्या पहले की तुलना में बढ़ी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को केवल उबला हुआ पानी पिलाने, बाहर का खाना बंद करने और कमजोरी, उल्टी, बुखार या आंखों में पीलापन जैसे लक्षण दिखते ही तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है।

#TheThreatOfJaundicePersistsInFarasu #WithAHealthDepartmentTeamArrivingInTheVillage #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 16:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: फरासू में पीलिया का खतरा बरकरार, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची #TheThreatOfJaundicePersistsInFarasu #WithAHealthDepartmentTeamArrivingInTheVillage #VaranasiLiveNews