Meerut News: जिला क्रिकेट ट्रायल में आज परखी जाएगी युवाओं की प्रतिभा
- अंडर-23 और सीनियर वर्ग में करन पब्लिक स्कूल में होंगे ट्रायलसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। जिला क्रिकेट संघ की ओर से उभरते हुए क्रिकेटरों को अंडर-23 और सीनियर वर्ग में अपनी काबलियत दिखाने का मौका दिया जाएगा। जिला संघ की ओर से शुक्रवार को करन पब्लिक स्कूल के मैदान में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसके आधार पर खिलाड़ियों का चयन होगा। वे वह आगे कैंप में प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके अलावा शनिवार को अंडर 14 के ट्रायल का आयोजन भामाशाह क्रिकेट मैदान में होगा। दोनों ट्रायल में काफी संख्या में क्रिकेटरों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। मेरठ से कई नामी क्रिकेटर निकले हैं और उन्होंने यूपी के साथ-साथ भारतीय टीम में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। मेरठ से भुवनेश्वर कुमार, प्रवीण कुमार, कर्ण शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में शामिल होकर यहां के क्रिकेट को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया है। अब भी यहां काफी संख्या में क्रिकेटर निकल रहे हैं। वर्तमान में यूपी में ही अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 और सीनियर टीम में ही 20 से अधिक खिलाड़ी अपनी जगह बनाते आ रहे हैं।अब जिला क्रिकेट संघ की ओर से करन पब्लिक स्कूल में अंडर-23 और सीनियर के ट्रायल सुबह सात बजे से होंगे। इसमें तेज गेंदबाज, बल्लेबाज, कीपर, ऑलराउंडर, स्पिनर सभी क्रिकेटर प्रतिभाग करेंगे। अब देखना यह है कि जिला क्रिकेट संघ की ओर से कितने खिलाड़ियों का चयन आगे के लिए किया जाता है। इसी प्रकार कल अंडर 14 के ट्रायल भामाशाह क्रिकेट मैदान पर किए जाएंगे। इसमें भी काफी संख्या में खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है।
#TheTalentOfYoungPlayersWillBeAssessedTodayAtTheDistrictCricketTrials. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 25, 2026, 19:10 IST
Meerut News: जिला क्रिकेट ट्रायल में आज परखी जाएगी युवाओं की प्रतिभा #TheTalentOfYoungPlayersWillBeAssessedTodayAtTheDistrictCricketTrials. #VaranasiLiveNews
