राई में पहलवानों का दमखम : अखाड़ा में अखिल, जसवंत, आशु और हरदीप ने जीता स्वर्ण पदक
-हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में शुरू हुई राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता, पहले दिन ग्रीको रोमन के पांच भारवर्गों में हुए रोमांचक मुकाबले-स्वर्ण पदक विजेता को 21 हजार, रजत विजेता को 11 हजार और कांस्य पदक विजेता को मिलेंगे 5100 रुपयेफोटो :: 44 व 45संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। खेल नगरी राई के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में शक्रवार को राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन प्रदेशभर से पहुंचे पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। ग्रीको रोमन अंडर-20 वर्ग के विभिन्न भारवर्गों में पहलवानों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। पहले दिन सोनीपत के अखिल, पलवल के जसवंत, झज्जर के आशु और हरदीप ने अलग-अलग भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।77 किलोग्राम में तुषार ने मारी बाजीग्रीको रोमन अंडर-20 के 77 किलोग्राम भारवर्ग में झज्जर के तुषार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जींद के पवन ने रजत पदक जीता, जबकि चरखी दादरी के धीरज शर्मा और रोहतक के विकास राणा को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।82 किलोग्राम में आशु ने जीता सोना82 किलोग्राम भारवर्ग में झज्जर के आशु ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। रोहतक के सागर ने रजत पदक जीता। वहीं, सिरसा के अखिलेश और जींद के अभय ने कांस्य पदक अपने नाम किए।87 किलोग्राम में सोनीपत के अखिल रहे अव्वल87 किलोग्राम भारवर्ग में सोनीपत के अखिल ने शानदार कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। चरखी दादरी के पवन ने रजत पदक हासिल किया, जबकि भिवानी के राहुल और हिसार के अतुल को कांस्य पदक मिले। अखिल की जीत से स्थानीय खेल प्रेमियों में उत्साह रहा।97 किलोग्राम में पलवल के जसवंत ने दिखाया दम97 किलोग्राम भारवर्ग में पलवल के जसवंत ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। करनाल के विश्व पानू ने रजत पदक हासिल किया। भिवानी के आकाश और झज्जर के विशाल ने कांस्य पदक जीते।130 किलोग्राम में हरदीप ने मारी बाजी130 किलोग्राम भारवर्ग में झज्जर के हरदीप ने स्वर्ण पदक हासिल किया। चरखी दादरी के जतिन ने रजत पदक जीता, जबकि रेवाड़ी के गौरव और सोनीपत के परीक्षित को कांस्य पदक मिले।पदक विजेताओं को मिलेगी नकद प्रोत्साहन राशिप्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पदक के साथ नकद प्रोत्साहन राशि भी निर्धारित की गई है। स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान को 21 हजार रुपये, रजत पदक विजेता को 11 हजार रुपये और कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी को 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में उपनिदेशक एवं नोडल अधिकारी राममेहर सिंह, प्रतियोगिता निदेशक अमित दहिया और सुमित मलिक तथा वरिष्ठ कुश्ती प्रशिक्षक रविन अहलावत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रतियोगिता में आगामी मुकाबलों को लेकर भी पहलवानों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।
#TheStrengthOfWrestlersInRai #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 31, 2026, 02:58 IST
राई में पहलवानों का दमखम : अखाड़ा में अखिल, जसवंत, आशु और हरदीप ने जीता स्वर्ण पदक #TheStrengthOfWrestlersInRai #VaranasiLiveNews
